Friday 18 August 2017

इंफोसिस: विशाल सिक्का का इस्तीफा

विशाल सिक्का ने इंफोसिस के एमडी और सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है। विशाल सिक्का को प्रोन्नत करते हुए इंफोसिस का वाइस चेयरमैन बनाया गया है। वहीं यूबी प्रवीण राव को कंपनी के अंतरिम एमडी और सीईओ के तौर पर नियुक्त कर दिया गया है। विशाल सिक्का का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।

विशाल सिक्का का प्रोमोटर्स के साथ लगातार मतभेद चल रहा था और उन्होंने इस लगातार मतभेद की वजह से ही इस्तीफा दिया है। विशाल सिक्का ने अपने इस्तीफे में कहा है कि लगातार उनको अच्छे काम को नजरअंदाज किया गया है। उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद, झूठे साबित हुए हैं। लगातार उनके काम में रुकावट डाली गई। उन्होंने आगे कहा कि बढ़ते तनाव के बीच उन्होंनें 100 घंटे से ज्यादा बिताए हैं। विशाल सिक्का ने कहा कि उन्होंनें शेयरधारकों के हित में इस्तीफा दिया है। इस्तीफे के पहले से वे बोर्ड के संपर्क में थे।

शेयर मार्किट की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे www.marketmagnify.com अधिक जानकारी के लिए मिस्ड कॉल करे :- 7879881122

No comments:

Post a Comment