Showing posts with label Stock Advisory Company IndoreTips Stock Advisory nifty. Show all posts
Showing posts with label Stock Advisory Company IndoreTips Stock Advisory nifty. Show all posts

Wednesday, 25 October 2017

NIFTY MARKET NEWS UPDATE :- सेंसेक्स 33000 के पार बंद, निफ्टी 10300 के करीब

आज बाजार में जोरदार तेजी का दिन रहा। बैंकिंग शेयरों में हुई शानदार खरीदारी के चलते आज बाजार भी खूब भागा। कल सरकार के बैंक रिकैपिटलाइजेशन के एलान का असर था कि आज बैंक निफ्टी करीब 3.5 फीसदी चढ़कर बंद हुआ। पीएसयू बैंकिंग शेयर का हाल तो ये रहा कि एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक जैसे शेयर 30 फीसदी से ज्यादा चढ़े तो पीएनबी ने करीब 50 फीसदी की छलांग लगाई।

आज निफ्टी पहली बार 10300 के पार निकलने में कामयाब हुआ, जबकि सेंसेक्स भी पहली बार 33000 को पार कर गया। निफ्टी ने आज 10340.55 का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर बनाया, तो सेंसेक्स 33117.33 का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर बनाने में कामयाब हुआ। अंत में निफ्टी 10300 के करीब बंद हुआ है, जबकि सेंसेक्स 33000 के ऊपर बंद हुआ है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स करीब 0.5 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है, जबकि बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा मजबूत होकर बंद हुआ है। निफ्टी के स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है।

बैंकिंग शेयरों में जहां जोश देखने को मिला, वहीं फार्मा और रियल्टी शेयरों में दबाव नजर आया। बैंक निफ्टी 3.4 फीसदी बढ़कर 25,036 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स करीब 30 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ है। हालांकि निफ्टी के फार्मा इंडेक्स में 1.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।